कर्वी: मंत्री नंदी की प्रेस वार्ता में अव्यवस्था, पत्रकारों के सवालों पर दिखे असहज
चित्रकूट में मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर शनिवार दोपहर 12 बजेआयोजित प्रेस वार्ता में कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता 'नंदी' ने सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। स्थानीय मुद्दों पर पूछे गए कई सवालों पर वह स्पष्ट जवाब देने से बचते दिखे। वहीं पत्रकारों के लिए बैठने की उचित व्यवस्था न होने पर नाराजगी भी देखने को मिली।