गुरारू: कोंची पंचायत: शिक्षा प्रेमी एकवंत प्रसाद की 9वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, छात्रों को किया सम्मानित
Guraru, Gaya | May 31, 2026 प्रखंड की कोंची पंचायत अंतर्गत फाफर गांव में रविवार दोपहर 3 बजे क्षेत्रीय विकास मंच, गुरारू-गुरुआ के बैनर तले शिक्षा प्रेमी, समाजसेवी एवं संगीत प्रेमी दिवंगत एकवंत प्रसाद की 9वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व मंच के संयोजक गोपाल प्रसाद यादव ने किया। सभा में वक्ताओं ने दिवंगत एकवंत प्रसाद के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला।