दुधि: विंढमगंज पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गुमशुदा युवक को बरामद किया
थाना विंढमगंज पुलिस ने मात्र 24 घंटे के भीतर गुमशुदा युवक 25 वर्षीय अंकित चौबे निवासी ग्राम पतरिहा को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा जिले में अपराध नियंत्रण तथा गुमशुदा व्यक्तियों की शीघ्र तलाश के निर्देशों के अनुरूप की गई। थाना विंढमगंज पर गुमशुदगी का मामला दर्ज की गई थी।