छतरपुर नगर: छतरपुर बस स्टैंड पर मिला अज्ञात शव, नौगांव निवासी के रूप में हुई पहचान: थाना प्रभारी ने दी जानकारी
छतरपुर में सुबह शहर के व्यस्त बस स्टैंड क्षेत्र में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस की टीम मौके पर पहुँची और मामले की जाँच शुरू की।पुलिस द्वारा की गई शुरुआती शिनाख्त में मृतक की पहचान मिचु खटीक के रूप में हुई है,जो नौगांव का निवासी था।इस मामले की जानकारी आज 22 मई दोपहर करीब 3:30 बजे कोतवाली थाना प्रभारी ने दी है