बकेवर थाना क्षेत्र के लखना रोड पर मंगलवार दोपहर 4 बजे आम के बाग में भवरमच्छों के अचानक हमले से पांच बच्चे घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए बकेवर स्थित 50 शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कन्नौज मुख्यालय निवासी गोलू गोरखनाथ ने बताया कि लखना रोड माइनर के पास आम के बाग में लकड़ी बीनते समय पेड़ पर लगे भवरमच्छों के छत्ते से बच्चों पर हमला हो गया।