बिधूना: अछल्दा रेलवे स्टेशन पर रुकी वंदे भारत और हमसफर एक्सप्रेस,सिग्नल न मिलने से स्टेशन पर रोकी गई ट्रेन
अछल्दा रेलवे स्टेशन पर दिल्ली की ओर जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस, हमसफर एक्सप्रेस ट्रेन को स्टेशन पर रोका गया है। वंदे भारत एक्सप्रेस को लगभग 20 मिनट, हमसफर एक्सप्रेस आधा घंटे तक अछल्दा स्टेशन पर खड़ी रही। कोहरे के कारण कई ट्रेन घंटों देरी से चलने के कारण यात्री परेशान हुए हैं।