परिहार: खोपरहिया में बकरी के विवाद में खूनी खेल 12 साल की बच्ची की गला रेतकर हत्या
सीतामढ़ी जिले के परिहार थाना क्षेत्र अंतर्गत मानिकपुर मुशहरनिया पंचायत के खोपरहिया गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पूर्व के विवाद को लेकर एक 12 वर्षीय बच्ची की गला रेतकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई है, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृत बच्ची की पहचान निक्की कुमारी, पिता सुखनंदन राय के रूप में की गई है।