अररिया: अररिया में मिशन शक्ति योजनाओं की समीक्षा बैठक संपन्न, महिला सशक्तिकरण को लेकर दिए गए कई अहम निर्देश
Araria, Araria | Apr 7, 2026 जिला पदाधिकारी अररिया की अध्यक्षता में आज मिशन शक्ति, महिला एवं बाल विकास निगम अररिया द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं से संबंधित संचालन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मिशन शक्ति योजना अंतर्गत संचालित ‘सम्बल’ और ‘सामर्थ्य’ कार्यक्रमों की बारी-बारी से विस्तृत समीक्षा की गई।