गुण्डरदेही: प्रधानमंत्री के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी पर ग़ुस्साए भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने अर्जुन्दा में राहुल गांधी का पुतला जलाया
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा देश के प्रधानमंत्री और सहकारिता मंत्री के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी के चलते आक्रोशित भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का पुतला दहन कर जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर भाजयुमो अध्यक्ष नवीन राजपूत ने राहुल गांधी के बयान को हताशा और संकुचित मानसिकता का प्रतीक बताया। वही जिला सरकारी केंद्रीय उपाध्यक्ष नरेश यदु ने कहा कि लगातार चुनावी पराजय के कारण कांग्रेस नेताओं की भाषा और व्यवहार में निराशा साफ दिखाई दे रही है।