शामली: शामली के थाना आदर्श मंडी की पुलिस ने 2 अलग-अलग स्थानों से 4 युवकों को गिरफ्तार किया, 514 ग्राम चरस बरामद
Shamli, Shamli | May 9, 2026 शनिवार की दोपहर 3 बजे थाना आदर्श मंडी पुलिस ने बताया कि नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत स्थानीय पुलिस पार्टी ने 2 अलग—अलग स्थानों पर छापेमारी कर बनत के मोहल्ला रैदासपुरी निवासी आकाश, अली, सोनू और मोहल्ला प्रेमनगर बनत निवासी आरिस को गिरफ्तार किया है। सभी गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से कुल 514 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।