लातेहार: संयुक्त ग्राम सभा मंच के बैनर तले जीप सदस्य कन्हाई सिंह के नेतृत्व में उपायुक्त को सौंपा गया ज्ञापन
संयुक्त ग्राम सभा मंच, बरवाडीह के बैनर तले शुक्रवार की दोपहर करीब एक बजे बरवाडीह के जिला परिषद सदस्य कन्हाई सिंह के नेतृत्व में दर्जनों ग्राम प्रधान समाहरणालय पहुंचे और उपायुक्त संदीप कुमार को ज्ञापन सौंपकर लंबित वन अधिकार पट्टों का शीघ्र वितरण कराने की मांग की।