शामली: थानाभवन क्षेत्र से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई 15 साल की लड़की, मां को फोन कर कहा- मुझे ढूंढने की कोशिश ना करना
Shamli, Shamli | Jun 14, 2026 रविवार की दोपहर 1 बजे मिली जानकारी के मुताबिक शामली के थानाभवन थाना क्षेत्र के गांव से एक 13 वर्षीय लड़की 12 जून को अपने घर से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। लड़की की मां ने थाने पर शिकायत करते हुए बताया कि एक फोन नंबर से कॉल करते हुए बेटी ने कहा कि मुझे ढूंढने का प्रयास ना करना और फिर इसके बाद फोन काट दिया। पुलिस ने मां की शिकायत पर केस दर्ज किया है।