बेरो: बेड़ो में मनरेगा योजनाओं का लोकपाल द्वारा निरीक्षण, अभिलेखों से फील्ड तक कड़ी जांच
Bero, Ranchi | Nov 19, 2025 बेड़ो प्रखंड के करांजी पंचायत में मनरेगा लोकपाल पुष्प लता जायसवाल ने अभिलेखों की गहन जांच करते हुए मुहर, तिथि व हस्ताक्षर अनिवार्य करने का निर्देश दिया। शिकायत पंजी में मोबाइल नंबर व आधार के आखिरी चार अंक दर्ज करने को कहा। शेड निर्माण, मुर्गी शेड, सिंचाई कूप और आम बागानी योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण कर गुणवत्ता सुधार पर जोर दिया।