हुज़ूर: ज़िला कलेक्टर के नाम पर ग्रामीणों से ठगी का मामला आया सामने, जांच में जुटी क्राइम ब्रांच की टीम
Huzur, Bhopal | Sep 21, 2024 भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के नाम पर जालसाज ग्रामीणों से ठगी कर रहे हैं।ठगों ने कलेक्टर की फोटो की फर्जी आईडी बनाई। ताकि,लोगों को लगे कि वह सही में कलेक्टर ही हैं। इसके बाद ठग संबल योजना की राशि डालने के नाम पर3 हजार से 10 हजार रुपए तक की मांग कर रहे हैं| मामला कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के पास भी पहुंचा हैं|क्राइम ब्रांच इसकी जांच में जुट गई है|