गुना नगर: केनरा बैंक के अधिकारियों पर पीएम आवास सब्सिडी खाने का आरोप, पीड़ित परिवार कलेक्ट्रेट में धरने पर
गुना बांसखेड़ी निवासी भोगीराम सेन और सेन समाज ने 7 नवंबर को केनरा बैंक गुना शाखा अधिकारियों पर पीएम आवास कि सब्सिडी खाने का आरोप ओर ऋण विवाद दूसरे दिन ओर बढ़ गया। पहले तहसील कार्यालय ओर फिर कलेक्ट्रेट पहुंचकर ज्ञापन दिया। पीड़ित बोला, बैंक अधिकारी चुपचाप निकल गए कोई जवाब नही मिला। ज्ञापन के बाद केनरा बैंक के बाहर पीड़ित परिवार सेन समाज के साथ धरने पर बैठ गए।