गुना नगर: खेजरा रेलवे फाटक के पास रेलवे ट्रैक पर युवक का गर्दन कटा शव मिला, हाथ पर 'रघुराज' लिखा, पुलिस पहचान में जुटी
गुना कैंट थाना के खेजरा रेलवे फाटक के पास रेलवे ट्रैक पर अज्ञात युवक का गर्दन कटा क्षत विक्षत शव 6, 7 नवंबर 2025 की रात मिला है। 7 नवंबर को पुलिस ने बताया, युवक के हाथ पर अंग्रेजी में रघुराज लिखा है नीले रंग का लोअर सफेद शर्ट पहनी है उम्र 25 वर्ष के लगभग है। जिला अस्पताल में शव रखवाया गया है। पहचान के लिए जांच जारी है, सोशल मीडिया पर भी सूचना जारी की गई है।