गुना नगर: गुना में वंदे मातरम के 150वें वर्ष पर कार्यक्रम, भाजपा जिला अध्यक्ष ने कांग्रेस पर साधा निशाना
गुना जिला पंचायत विश्राम गृह में 7 नवंबर दोपहर को वंदे मातरम गीत के 150 वर्ष पूरे होने पर कार्यक्रम हुआ। भाजपा जिला अध्यक्ष ने कहा, वंदे मातरम से कांग्रेस ने उसकी आत्मा छीन ली थी, यह गीत सिर्फ शब्द नहीं बल्कि भावनाएं और आत्मा की गहराई है। 1937 में कांग्रेस ने तुष्टिकरण के नाम पर मूल छंद हटा दिए थे। 7 नवंबर 1875 को बंकिम चंद्र चटर्जी जी ने यह गीत लिखा था।