Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
Coronavirus
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
लखनऊ

ग्राम पंचायत शिरड के वार्ड नंबर-3 में वार्ड पंच शकुंतला देवी के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। क्या कहती है शकुंतला देवी

Kullu, Kullu | Jul 15, 2026

MORE NEWS

कुल्लू लाइव - रिवर राफ्टिंग सहित साहसिक गतिविधियों पर लगा प्रतिबंध, सूने पड़े रिवर राफ्टिंग काउंटर। Kullu Times

कुल्लू लाइव - रिवर राफ्टिंग सहित साहसिक गतिविधियों पर लगा प्रतिबंध, सूने पड़े रिवर राफ्टिंग काउंटर। Kullu Times

Kullu, Kullu | Jul 15, 2026

शिरड पंचायत के वार्ड-3 में चला स्वच्छता अभियान
महिलाओं और युवा मंडल ने दिखाई सामाजिक भागीदारी
स्वच्छ व सुंदर गांव बनाने का लिया सामूहिक संकल्प
कुल्लू, 15 जुलाई।
ग्राम पंचायत शिरड के वार्ड नंबर-3 में बुधवार को वार्ड पंच शकुंतला देवी के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। अभियान में वार्ड की महिलाओं, स्मृति युवा मंडल शिरड के सदस्यों और स्थानीय ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए सार्वजनिक स्थलों, संपर्क मार्गों और आसपास के क्षेत्रों की साफ-सफाई की। सामूहिक श्रमदान के माध्यम से स्वच्छता का संदेश देते हुए लोगों को अपने आसपास का वातावरण साफ रखने के लिए प्रेरित किया गया।
वार्ड पंच शकुंतला देवी ने बताया कि यह अभियान ग्राम पंचायत शिरड के प्रधान होमिन्दर महंत के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि पंचायत का उद्देश्य प्रत्येक वार्ड में नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करना और लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। उन्होंने महिलाओं और युवा मंडल के सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी सभी ग्रामीण ऐसे सामाजिक कार्यों में एकजुट होकर सहयोग दें, ताकि वार्ड को स्वच्छ, सुंदर और आदर्श बनाया जा सके।
अभियान में ललित ठाकुर, ओमचंद, कुशाल, तुलेराम, आलम चंद, जोगिंदर पाल, चंदेराम, सोभा राम, माघी देवी, मीरा, सीता, गीता, रामकली, शकुंतला, कृष्णा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। पंचायत प्रतिनिधियों ने इसे जनसहभागिता का प्रेरणादायक उदाहरण बताते हुए भविष्य में भी ऐसे अभियान लगातार जारी रखने का संकल्प दोहराया।

शिरड पंचायत के वार्ड-3 में चला स्वच्छता अभियान महिलाओं और युवा मंडल ने दिखाई सामाजिक भागीदारी स्वच्छ व सुंदर गांव बनाने का लिया सामूहिक संकल्प कुल्लू, 15 जुलाई। ग्राम पंचायत शिरड के वार्ड नंबर-3 में बुधवार को वार्ड पंच शकुंतला देवी के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। अभियान में वार्ड की महिलाओं, स्मृति युवा मंडल शिरड के सदस्यों और स्थानीय ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए सार्वजनिक स्थलों, संपर्क मार्गों और आसपास के क्षेत्रों की साफ-सफाई की। सामूहिक श्रमदान के माध्यम से स्वच्छता का संदेश देते हुए लोगों को अपने आसपास का वातावरण साफ रखने के लिए प्रेरित किया गया। वार्ड पंच शकुंतला देवी ने बताया कि यह अभियान ग्राम पंचायत शिरड के प्रधान होमिन्दर महंत के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि पंचायत का उद्देश्य प्रत्येक वार्ड में नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करना और लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। उन्होंने महिलाओं और युवा मंडल के सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी सभी ग्रामीण ऐसे सामाजिक कार्यों में एकजुट होकर सहयोग दें, ताकि वार्ड को स्वच्छ, सुंदर और आदर्श बनाया जा सके। अभियान में ललित ठाकुर, ओमचंद, कुशाल, तुलेराम, आलम चंद, जोगिंदर पाल, चंदेराम, सोभा राम, माघी देवी, मीरा, सीता, गीता, रामकली, शकुंतला, कृष्णा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। पंचायत प्रतिनिधियों ने इसे जनसहभागिता का प्रेरणादायक उदाहरण बताते हुए भविष्य में भी ऐसे अभियान लगातार जारी रखने का संकल्प दोहराया।

Kullu, Kullu | Jul 15, 2026

एसडीएम निरमंड की अपील: चोरी-छिपे श्रीखंड यात्रा पर न जाएं लोग 
सुरक्षा कारणों से प्रशासन ने यात्रा पर लगाई रोक

एसडीएम निरमंड की अपील: चोरी-छिपे श्रीखंड यात्रा पर न जाएं लोग सुरक्षा कारणों से प्रशासन ने यात्रा पर लगाई रोक

Kullu, Kullu | Jul 15, 2026

ग्राम पंचायत शिरड के वार्ड नंबर-3 में वार्ड पंच शकुंतला देवी के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। क्या कहती है शकुंतला देवी - Kullu News