बैतूल: भारत भारती गांव में फांसी के फंदे पर लटका मिला डीजे संचालक का शव, जांच शुरू
Betul, Betul | May 23, 2024 बैतूल भोपाल मार्ग पर पड़ने वाले भारत भारती गांव में गुरुवार को एक डीजे संचालक का शव उसके घर में फांसी के फंदे पर लटका मिला है।शव को कोतवाली पुलिस द्वारा पीएम के लिए जिला अस्पताल लाकर पीएम करवाया गया है। मृतक का नाम युगल किशोर है।बताया जा रहा है मृतक के शव के पास एक सोसाइड नोट भी मिला है।फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।