बैतूल: बारहवी गांव में पंचायत के किए गए कार्यों की गुणवत्ता को लेकर लिखे मेसेज को लेकर सरपंच ने पंच से की मारपीट
Betul, Betul | May 21, 2024 मामला बैतूल जनपद क्षेत्र की बारहवी पंचायत का है।जहां मंगलवार को एक सरपंच ने पंच की बेरहमी से पिटाई कर दी।घायल पंच को उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती किया गया है।घायल पंच रवि का कहना है उसने पंचायत द्वारा लगाए गए पोल उखड़ जाने और नाली निमार्ण की गुणवत्ता को लेकर व्हाट्सएप ग्रुप पर मेसेज किया किया था। इसी को लेकर सरपंच संजय ने उसे घर बुलाया और जमकर मारपीट की