फतुहा: फतुहा पुलिस ने डुमरी गांव के पास फोरलेन से 1800 बोतल प्रतिबंधित कोडिंग कफ सिरप किया बरामद।
Fatwah, Patna | Jun 4, 2026 फतुहा थाना पुलिस ने डुमरी गांव के पास फोरलेन से एक माल वाहक टेंपो पर लोड 1800 बोतल प्रतिबंधित कोडिंग कफ सिरप बरामद किया है। सभी सिरप कार्टून में पैक है। पुलिस को देखते ही मालवाहट टेंपो चालक व उसपर सवार तस्कर भागने में सफल रहा है। पुलिस ने कफ सिरप व मालवाहक टेम्पो को जब्त कर लिया है। पुलिस टेंपो के रजिस्ट्रेशन नंबर से तस्कर व चालक वारे मे जानकारी जुटा रही है।