बहराइच: पैरूवा के पास अनियंत्रित होकर पलटा ई-रिक्शा, हादसे में पिता-पुत्री घायल, पिता की हालत गंभीर, इलाज जारी
जिले के पैरूवा के पास अनियंत्रित होकर ई रिक्शा पलट गया। इस हादसे में पिता पुत्री दोनों घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल लेकर गए। जहां पिता की हालत गंभीर होने पर परिजन इलाज के लिए बहराइच अस्पताल लेकर आए हैं। जहां भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। परिजनों ने बताया कि बहराइच से वापस घर जाते समय यह हादसा हुआ है।