मुशहरी: तेज रफ्तार बस की टक्कर से रिटायर्ड पेशकार की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम
मुजफ्फरपुर में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में रजिस्ट्री ऑफिस के सेवानिवृत्त पेशकार सुधीर कुमार वर्मा की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वे अपनी बाइक से सीतामढ़ी के बेलसंड स्थित अपने पैतृक घर से मुजफ्फरपुर लौट रहे थे। इसी दौरान बैरिया बस स्टैंड से आगे लीलावती अस्पताल के सामने एक तेज रफ्तार बस ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के