बांसवाड़ा: एमजी अस्पताल में शव छोड़कर भागे युवक की तलाश पर परिजन मोर्चरी के बाहर हंगामा, पोस्टमार्टम से किया इनकार
बांसवाड़ा। जिले के आंबापुरा थाना क्षेत्र के पचोर गांव की रहने वाली एक छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका रेखा, पुत्री नरू, निवासी पचोर हाल मुकाम भागा कोट क्षेत्र में एक किराए का कमरा लेकर पढ़ाई कर रही थी।जिसकी आज सुबह में तबियत बिगड़ी जिसके बाद संदिग्ध हालत में उसे उपचार के लिए एमजीएच लाया गया,जहां उपचार के दौरान मौत हो गई।