जिले में जारी शीतलहर और सुबह-शाम बढ़ती ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन ने शैक्षणिक गतिविधियों पर आंशिक प्रतिबंध लगा दिया है। बच्चों के स्वास्थ्य और जीवन पर पड़ने वाले संभावित प्रतिकूल को ध्यान में रखते हुए जिला दंडाधिकारी के द्वारा दसवीं तक के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों को दिनांक 5 से 8 जनवरी 2026 तक शैक्षणिक गतिविधियां पूर्णत प्रतिबंध किया गया है।