सेठानी घाट पर सत्तू अमावस्या के अवसर पर श्रद्धालुओं ने मां नर्मदा की पूजा अर्चना कर आस्था की डुबकी लगाई शुक्रवार को सुबह 7 बजे से श्रद्धालुओं के सेठानी घाट पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। नर्मदापुरम सहित आसपास के क्षेत्र से हजारों की संख्या में श्रद्धालु मां नर्मदा में स्नान करने के लिए सेठानी घाट पहुंच रहे हैं।