हैदरगढ़: बंधवा खेड़ा गांव के निकट मदद के बहाने कार रोककर बाइक सवार ने की मारपीट, पैसे छीनने का आरोप, थाने में की गई शिकायत
कोठी थाना क्षेत्र के पीरपुर गांव निवासी सुरजीत पुत्र महादेव वर्मा ने लोनी कटरा थाना में शिकायती प्रार्थना पत्र देते हुए शुक्रवार करीब 3:00 बजे जानकारी देते हुए बताया की बीते 29 अप्रैल की रात्रि करीब 10:30 बजे वह लोनी कटरा थाना क्षेत्र के बंधवा खेड़ा गांव में 13वीं संस्कार में शामिल होकर अपनी कार से वापस लौट रहे थे। तभी गांव के बाहर बाइक सवार दो व्यक्ति आए ।