बहेड़ी: देवरनिया थाना क्षेत्र के रिछा रोड, सिंधौरा पुलिस चौकी के पास ट्रैक्टर ट्रॉली खाई में गिरने से चालक की मौत
देवरनिया थाना क्षेत्र के रिछा रोड स्थित ग्राम सिंधौरा पुलिस चौकी के पास धान की पॉलिश लेकर रिछा से बहेड़ी की तरफ जा रही एक ट्रैक्टर ट्रॉली सामने से आ रहे एक चार पहिया वाहन को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई जिसमे ट्रैक्टर चालक 40 वर्षीय राजपाल पुत्र बिरम सिंह निवासी ग्राम बानगंज थाना नवाबगंज उसमें दब गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई ।