हरिद्वार: ललतारा पुल के पास चोरी के शक में एक युवक को भीड़ ने घेरकर बेरहमी से पीट दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। वायरल फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। पुलिस ने कहा कि युवक पर लगे आरोप और मारपीट, दोनों की निष्पक्ष जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। साथ ही लोगों से कानून हाथ में न लेने की अपील की गई है।
#haridwarpolice #uttarakhnad #NewsMafiya #haridwar