शाहगंज: बड़ा गांव में बिजली के खंभे में उतरे करंट से गाय की हुई मौत
जौनपुर के शाहगंज क्षेत्र के बड़ा गांव में सोमवार देर रात बिजली के खंभे में उतरे करंट की चपेट में आने से एक गाय की मौत हो गई। घटना हल्की बारिश के दौरान हुई, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीण सन्तू गौड़ ने मंगलवार की सुबह करीब 11 बजे बताया कि ट्रांसफार्मर से टावर तक जाने वाला बिजली का केबल बिना इंसुलेटर के लोहे के खंभे पर लगा है, जिसके कारण अक्सर उसमें कर