खुरई: तलैया में शराब दुकान मिशन अस्पताल के पास खुलने पर वार्डवासियों और अस्पताल कर्मचारियों ने किया चक्काजाम
Khurai, Sagar | Apr 7, 2026 खुरई की तलैया शराब दुकान बंद कर उसे बीना रोड पर मिशन अस्पताल के पास खोल दिया गया,लेकिन वहां के रहवासियों और अस्पताल कर्मचारियों ने मंगलवार दोपहर विरोध करते हुए खुरई बीना रोड पर जाम लगा दिया जाम दोपहर 3 बजे तक लगा रहा, पुलिस ने समझाईश देकर जाम खुलवाया, वार्डवासियों की मांग है कि दुकान यहां न खोली जाये।