धमतरी: धमतरी में हेरोइन तस्करी का खुलासा, मुख्य फाइनेंसर को किया गया गिरफ्तार
धमतरी पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार के निर्देश पर नशे के खिलाफ चल रही कार्रवाई में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बीते 19 जून को सिटी कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी मुकेश कुमार साहू उर्फ बोनसी को 4.76 ग्राम हेरोइन, नगदी, मोबाइल और बाइक समेत 2.30 लाख की संपत्ति के साथ पकड़ा था। मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया।