तालबेहट: जख़ौरा क्षेत्र की 25 वर्षीय महिला से चंदेरी में दुष्कर्म करने के मामले में वांछित आरोपी को किया गया गिरफ्तार
जखौरा थाना पुलिस ने 25 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म करने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है,उक्त मामले में बताया गया 25 वर्षीय महिला को मध्य प्रदेश के चंदेरी में ले जाकर आरोपी ने दुष्कर्म किया है,घटना को अपने साथी के साथ अंजाम दिया उक्त मामले में पीड़िता ने आरोप लगाए हैं, और पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके न्यायालय के समक्ष भेजा है।