जांजगीर चांपा जिले के पामगढ़ में डोंगाकोहरौद गांव के ग्रामीणों ने शिवरीनारायण-बिलासपुर मुख्य मार्ग में चक्काजाम किया है. इस चक्काजाम से वाहनों की लंबी कतार लग गई है. ग्रामीणों ने सड़क की मांग को लेकर कई बार आवेदन दे चुके है और 5 दिनों से आमरण अनशन भी जारी है. मौके पर पुलिस बल मौजूद है.