बरेली: इज्जत नगर थाना क्षेत्र के मुड़िया अहमदनगर में दबंगों ने युवक को जमकर बेरहमी से पीटा
इज्जत नगर थाना क्षेत्र मुड़िया अहमदनगर में दबंगों द्वारा एक युवक को जमकर पीटा गया है। मारपीट में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी शिकायत उसने थाना पुलिस से कि है। थाना पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है की मारपीट करने वालों की तलाश की जा रही है। जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।