बरेली: कोतवाली थाना क्षेत्र में सर्किट हाउस के पास कार ने बाइक में मारी टक्कर, बाइक सवार हुआ घायल
कोतवाली थाना क्षेत्र में सर्किट हाउस के पास कार ने बाइक को टक्कर मार दी। बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।उसके बाद उसे उपचार के लिए निजी अस्पताल भर्ती कराया गया। प्रेम नगर थाना क्षेत्र के राजेंद्र नगर निवासी राकेश बाइक से अपने किसी काम से जा रहे थे,इस दौरान सर्किट हाउस के पास यह हादसा हुआ।