बरेली: कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित क्लीनिक में डॉक्टर पर महिला ने छेड़छाड़ का लगाया आरोप, एसएसपी से की शिकायत
कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित क्लीनिक में डॉक्टर पर महिला ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया। थाना बारादरी क्षेत्र की रहने वाली महिला ने बताया कि उसका पति कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित एक क्लीनिक में काम करता है। जब महिला पति को खाना देने क्लीनिक पर गई तब उसका पति वहां मौजूद नहीं था। अकेले का फायदा उठाकर डॉक्टर ने महिला को बुरी नीयत से पकड़ लिया और छेड़छाड़ की ऐसा आरोप है।