बरेली: थाना सीबीगंज क्षेत्र के खुसरो डिग्री कालेज के चेयरमैन पर एक और मुकदमा दर्ज होने पर, सीओ संदीप सिंह ने दी जानकारी
थाना सीबीगंज क्षेत्र के खुसरो डिग्री कालेज के चेयरमैन शेर अली जाफरी के खिलाफ सीबीगंज थाने में छात्रों ने एक और मुकदमा दर्ज कराया है।शेर अली जाफरी ने गिरफ्तारी के डर से फोन बंद कर फरार हो गया है। कालेज ने लगभग 400 छात्रों को डी फार्मा की फर्जी डिग्री देकर चेयरमैन शेर अली जाफरी ने 4 करोड़ रूपये बसूली कर ली। सीओ संदीप सिंह ने पूरी जानकारी दी।