सैदपुर: आमने-सामने बाइक टक्कर में शादी से लौट रहे सोनखरिया के दो दोस्तों की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम
क्षेत्र में हुई एक भीषण सड़क दुर्घटना में आलमपुर के सोनखरिया निवासी दो दोस्तों की घटनास्थल पर ही हृदयविदारक मृत्यु हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों मित्र एक साथ एक ही बाइक से बीती देर रात एक वैवाहिक कार्यक्रम में सम्मिलित होकर वापस लौट रहे थे। युवकों की मौत की की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।