छतरपुर नगर: रेलवे ट्रैक पर मिला ई-रिक्शा चालक का शव, पुलिस जांच में जुटी, सीएसपी ने दी जानकारी
छतरपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर ई-रिक्शा चालक सुरेश साहू (निवासी परसेड़ी, चंदला) का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रथम दृष्टया मामला ट्रेन दुर्घटना का लग रहा है, फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है। वही इस मामले की जानकारी आज 3 अप्रैल दोपहर करीब 4:00 बजे छतरपुर सीएसपी अरुण कुमार सोनी ने दी है।