गाज़ीपुर: बाउंसर की दबंगई मामले में मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल प्रो. डॉ. आनंद मिश्रा ने जांच के लिए 3 सदस्यीय टीम गठित की
गाज़ीपुर के मेडिकल कॉलेज के बाउंसर की दबंगई के वायरल वीडियो के बाद मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ आनंद मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित कर दी है। जांच रिपोर्ट आने के बाद जो भी दोषी पाया जाएगा। उसके ख़िलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।