कहरा: स्टेडियम में वाहन दुरुस्ती प्रमाण पत्र के लिए वाहनों की जुटी भीड़, MVI द्वारा जांच के बाद दिया जा रहा प्रमाण पत्र
Kahara, Saharsa | Feb 23, 2024 शुक्रवार को स्टेडियम में वाहन दुरुस्ती प्रमाणपत्र के लिए आयोजित शिविर में वाहनों की भीड़ जुट गई। यहां MVI के कर्मी द्वारा वाहन की जांच के बाद प्रमाणपत्र दिए जा रहे हैं। इस संबंध में MVI के कर्मी कुणाल कुमार के अनुसार वाहन दुरुस्ती प्रमाण पत्र के लिए बड़े वाहन से 800 और छोटे वाहन से 600 रुपया शुल्क लिया जाता है।प्रमाणपत्र नहीं रहने पर जुर्माना किया जाता है।