कहरा: बनगांव थाना के ढोली गांव में गाली देने को लेकर हुए विवाद में मारपीट एक महिला जख्मी सदर अस्पताल सहरसा में भर्ती
Kahara, Saharsa | Feb 23, 2024 बनगांव थाना के ढोली गांव वार्ड 6 में घरेलू विवाद में गाली देने को लेकर मारपीट हो गई। जिस मारपीट में 1 महिला जख्मी हो गई। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल सहरसा में भर्ती करवाया गया है। जख्मी महिला का नाम शिरोमणि देवी बताया जा रहा है। इस मामले में जख्मी ने बताया कि शांति देवी मुझे गाली दे रही थी मना किया तो मनोज साह, गणपत साह और शांति देवी ने मारपीट किया है।