मुज़फ्फरनगर: साधारण परिवार के बेटे आकाश पाल ने यूपी पीसीएस में गाड़े झंडे, पूरे प्रदेश में मिला 17वां स्थान
जनपद मुजफ्फरनगर आईओके बसंत विहार में उस समय खुशी की लहर दौड़ गई, जब उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) द्वारा सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2024 का परिणाम घोषित किया गया। बसंत विहार निवासी रामपाल सिंह के पुत्र आकाश कुमार पाल ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए पूरे प्रदेश में 17वीं रैंक हासिल की है।आकाश का चयन सब-रजिस्ट्रार के पद पर हुआ