भोजपुर जिला अंतर्गत विधान पार्षद श्री सोनू कुमार राय ने अपने कार्यालय का उद्घाटन किया। इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।
उद्घाटन समारोह में उपस्थित अतिथियों ने सोनू राय को नई पहल के लिए बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह कार्यालय जनता और जनप्रतिनिधियों के बीच एक प्रभावी संवाद एवं समन्वय केंद्र के रूप में कार्य करेगा। साथ ही आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान, विकास योजनाओं की निगरानी तथा जनहित से जुड़े मुद्दों के निष्पादन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
Arrah, Bhojpur | Jun 17, 2026