पीलीभीत: जादौपुर पट्टी में पेड़ पर लटका मिला 18 वर्षीय युवती का शव, गांव में मचा हड़कंप
पीलीभीत के दियोरिया कला थाना क्षेत्र के जादौपुर पट्टी गांव में 18 वर्षीय युवती का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ पर लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। गुरुवार सुबह ग्रामीणों ने गांव के बाहर पेड़ से युवती का शव लटका देखा तो हड़कंप मच गया। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही दियोरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।