गुना नगर: गुना में रंग पंचमी पर निकलेगी पारंपरिक गैर, हिंदू उत्सव समिति ने दुकानदारों और लोगों को पीले चावल देकर आमंत्रित किया
गुना में 19 मार्च को रंग पंचमी पर हिंदू उत्सव समिति के बैनर तले पारंपरिक गैर महोत्सव का आयोजन किया गया है। 17 मार्च को समिति के लोगों ने हाट रोड, सदर बाजार में दुकानदारों और आमजन को पीले चावल देकर गैर में शामिल होने आमंत्रित किया। दुकानदारों ने प्रतिष्ठान बंद कर गैर में शामिल होने का आमंत्रण स्वीकार किया। हनुमान चौराहे से गैर चल समारोह शुरू होगा।