जहानाबाद: पुरानी जेल के पास सड़क हादसे में घायल व्यक्ति अनजान घर में घुसा, लोगों ने चोर समझकर पीटा
शनिवार की शाम लगभग 7:00 बजे जहानाबाद की पुरानी जेल के समीप से अजीबो गरीब मामला सामने आया। जहां की सड़क दुर्घटना में घायल हुए एक व्यक्ति मदद मांगने के लिए अनजान घर में घुस गए। व्यक्ति जैसे ही घर में घुसे स्थानीय मोहल्ले वाले और घर के लोगों ने चोर समझ कर उनकी पिटाई कर दी। जिसके बाद पुलिस को सूचना लगी तो पुलिस घायल को लेकर सदर अस्पताल पहुंची है।