हनुमानगढ़: जंक्शन की धान मंडी क्षेत्र में चोरी की वारदात से पहले सात युवकों को गिरफ्तार किया गया, गेहूं चोरी की फिराक में थे आरोपी
जंक्शन थाना पुलिस ने धान मंडी क्षेत्र में चोरी की वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे सात युवकों को गिरफ्तार कर वारदात होने से पहले ही नाकाम कर दिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक ई-रिक्शा और एक मोटर साइकिल भी बरामद की है। जानकारी के अनुसार जंक्शन थाना पुलिस को धान मंडी के पास कुछ युवकों की संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली थी।