बाल मेला 2026 के मेगा मेडिकल कैंप में चार हजार लोगों की निःशुल्क जांच, दवाइयां व उपकरण वितरित ।
विकासपुरुष श्री जी.एस. बाली बाल मेला 2026 में दिखा लोगों का असीम प्यार : रजनी पाटिल ।
विकासपुरुष श्री जी.एस. बाली जी की विरासत को सही दिशा में ले जा रहे हैं आरएस बाली : विनय कुमार ।
बाल मेला मेरे लिए लोगों की सेवा और समर्पण का भाव है : बाली ।
26 जुलाई, नगरोटा
विकासपुरुष श्री जी.एस. बाली बाल मेला 2026 न केवल नगरोटा, बल्कि पूरे हिमाचल प्रदेश के लोगों के दिलों में विकासपुरुष श्री जी.एस. बाली जी के प्रति असीम प्रेम को दर्शाता है। यह विचार पूर्व सांसद एवं हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की वर्तमान प्रभारी रजनी पाटिल ने विकासपुरुष श्री जी.एस. बाली बाल मेला 2026 के तीसरे दिन आयोजित मेगा मेडिकल कैंप में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचने पर व्यक्त किए।
पर्यटन निगम के अध्यक्ष एवं नगरोटा बगवा से विधायक आरएस बाली वास्तव में विकासपुरुष श्री जी.एस. बाली जी की विरासत को सही दिशा में आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं — यह बात हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने बाल मेले के तीसरे दिन मेडिकल कैंप में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचने पर कही।
विधायक किशोरी लाल भी इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और उन्होंने बाल मेला कमेटी की सराहना की। इस अवसर पर शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा, एचआरटीसी के उपाध्यक्ष अजय वर्मा, पूर्व सीपीएस चौधरी सुरेंद्र काकू, बाल मेला कमेटी के सदस्य तथा बड़ी संख्या में नगरोटा वासी मौजूद रहे।
बाल मेले के मुख्य संरक्षक बाली ने कहा कि बाल मेला उनके लिए लोगों की सेवा और समर्पण का भाव है। उन्होंने कहा कि यह मात्र एक मेला नहीं, बल्कि मेला कमेटी के निरंतर प्रेम और लोगों की सेवा के प्रयास का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि पिछले 24 वर्षों से यह मेला विकासपुरुष के प्रति लोगों के हृदय में बसे प्रेम का प्रमाण है, जो प्रत्येक वर्ष निरंतर बढ़ता जा रहा है।
उन्होंने बताया कि देश के प्रतिष्ठित डॉक्टर और अस्पताल इस मेले में लोगों की निःशुल्क जांच और दवाइयां उपलब्ध कराने का कार्य करते हैं। उन्होंने आगे बताया कि बाल मेले में बीएल कपूर हॉस्पिटल दिल्ली, रोटरी आई हॉस्पिटल पालमपुर, फोर्टिस, डॉ. राधा कृष्णन मेडिकल कॉलेज टांडा, हिमाचल डेंटल कॉलेज सुंदरनगर तथा दृष्टिबाधितों के लिए आईआईटी दिल्ली एवं अन्य संस्थाओं के चिकित्सकों की टीम ने मेडिकल कैंप में रोगियों का चेकअप किया।
मेडिकल कैंप में निःशुल्क दवाइयां तथा मेडिकल टेस्ट की सुविधा प्रदान की गई। साथ ही आंखों की जांच भी की गई और लोगों को निःशुल्क चश्मे तथा श्रवण यंत्र वितरित किए गए। इसके अतिरिक्त, कैंप के दौरान रोगियों के लिए भोजन की व्यवस्था भी की गई।
मुख्य अतिथियों ने बाल मेला कमेटी को इस भव्य आयोजन के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि मेले में आकर उन्हें असीम प्रसन्नता का अनुभव हुआ और यहां विकासपुरुष जी के प्रति लोगों का प्रेम देखकर उन्हें प्रेरणा मिली।
मेगा मेडिकल कैंप के पहले दिन लगभग चार हजार लोगों ने अपना चेकअप करवाया, जिन्हें निःशुल्क दवाइयां एवं मेडिकल उपकरण प्रदान किए गए।